Friday, April 24, 2026
HometrendingRajasthan Weather : तीन दिन चलेगा आंधी-बारिश का दौर, अधिकांश जिले होंगे...

Rajasthan Weather : तीन दिन चलेगा आंधी-बारिश का दौर, अधिकांश जिले होंगे प्रभावित

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के मिजाज में आए बदलाव का दौर अगले कुछ दिन और जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने पांच मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, जालोर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, सीकर और झुंझुनूं में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

इसी तरह विभाग ने 6 मई को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बाड़मेर और जालोर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में चले आंधी और बारिश के दौर के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, डूंगरपुर जिले में करावाड़ा ग्राम पंचायत के भाणासीमल गांव में एक मकान पर आकाशीय बिजली भी गिरी। इससे मकान में नुकसान भी हुआ है। विभाग के अनुसार, आंधी और बारिश का दौर आठ मई तक जारी रहने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!