Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में अगले तीन दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें-...

राजस्‍थान में अगले तीन दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें- विक्षोभ का क्‍या रहेगा असर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम कई रंग बदल रहा है। बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के कई भागों में आंधी और बारिश का दौर चला है। इस बीच, मौसम विभाग ने  7 मई तक कई जिलोें में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 4 मई के लिए प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। जोधपुर, उदयपुर, पाली के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघगर्जन, आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, 6 व 7 मई को बाड़मेर, जालोर व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में आंधी, बारिश और ओले गिरने से कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हो गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नौ शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, जयपुर, दौसा, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, टोेंक, कोटा, बूंदी, जैसलमेर, नागौर, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश के साथ ओले गिरे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!