Hometrendingभारत-पाक में तनाव : नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 7...

भारत-पाक में तनाव : नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 7 को होगा मॉक ड्रिल, राज्‍यों को निर्देश

नई दिल्‍ली Abhayindia.com जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का दौर जारी है। इसी बीच सोमवार को गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को नागरिक सुरक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय ने राज्यों को हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन चालू करने और शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिकों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया। बता दें कि पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी।

राज्यों को ये कदम उठाने होंगे…

1- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का संचालन।

2- शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में स्वयं की रक्षा के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना।

3- ब्लैकआउट की व्यवस्था।

4- महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले ही छिपाने के उपाय किए जाएंगे।

5- साथ ही लोगों को निकालने की योजना और उसका अभ्‍यास किया जाएगा।

आपको बता दें कि इस मॉक ड्रिल का मकसद किसी भी आपात स्थिति के लिए लोगों को तैयार करना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular