Friday, May 16, 2025
Hometrendingबीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री गहलोत की प्रेरणा से व्यास खोलेंगे...

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री गहलोत की प्रेरणा से व्यास खोलेंगे ‘मास्क बैंक‘

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com रविवार को सर्किट हाऊस मे राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के राहुल व्यास के नेतृत्व बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र खुलने वाली निःशुल्क मास्क बैंक के पोस्टर का विमोचन डूंगरपुर विधायक एवं राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा के कर कमलों से हुआ। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि मास्क बैंक द्वारा मास्क वितरण करना भी कोरोना रोकथाम के लिए बेहतर साबित होगा तथा यूथ कांग्रेस के कोरोना काल मे सेवा कार्यो का जायजा लेते हुए कार्यकर्ताओ को निर्देशित करते हुवे भविष्य मे भी सेवा कार्यो को निरन्त करते रहने की प्रेरणा दी।

 

इस मौके पर राहुल व्यास ने बताया कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का यह पहला निःशुल्क मास्क बैंक है जिसे खोलने का उद्देश्य कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऑनलाइन हेल्प डेस्क के जरिये सैकड़ो मरीजों को भोजन, दवाई, रक्त आदि जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। योगेश पुरोहित ने बताया कि बैंक से कोई भी व्यक्ति मास्क ले सकता है एवं कोई भी व्यक्ति या संस्था बैंक मे मास्क जमा करवा सकेगी, जिसके लेन देन का ब्यौरा अन्य बैकों जैसा होगा।

 

 

व्यास ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क नहीं रहे। अशोक गहलोत फैंस क्लब बीकानेर के संयोजक ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि यह बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का पहला मास्क बैंक स्थापित होगा, कोरोना के खिलाफ हमारी जंग का हिस्सा है। सतर्कता के कारण ही जिले में पॉजिटिव मामलों में लगातार कमी आ रही है।  व्यास ने सबका आभार प्रकट करते हुए कहा कि राजस्थान सतर्क है के तहत जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निरोगी राजस्थान का सपना साकार होगा।

 

 

इस अवसर पर अशोक गहलोत फैंस क्लब के संयोजक ऋषि कुमार व्यास, प्रदेश सचिव देवेंद्र बिस्सा, प्रदेश महासचिव अरुण व्यास, योगेश पुरोहित, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शहर युवा कांग्रेस के धनपत चायल, तोलाराम सियाग, गिरधर जोशी, जीतू जोशी आदि सहित विभिन्न पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
Ad Ad Ad Ad
- Advertisment -

Most Popular