Hometrendingनौतपा से पहले ही गर्मी के तेवर हुए तीखे, तीन दिन हीटवेव...

नौतपा से पहले ही गर्मी के तेवर हुए तीखे, तीन दिन हीटवेव चलने का अनुमान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com नौतपा से पहले ही प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो रहे है। आपको बता दें कि नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है। इस दिन सूर्य का प्रवेश नौ दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में होगा। ये नौ दिन गर्मी के लिहाज से सबसे भीषण माने जाते हैं। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री तक और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में श्रीगंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन सीमावर्ती क्षेत्रों जोधपुर तथा बीकानेर में धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। सीमावर्ती जिलों में पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular