






बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव वित्त, शासन सचिव वित्त (व्यय) को पत्र लिखकर सेवानिवृत हुए कार्मिकों के जीपीएफ एसआई भुगतान एवं उपार्जित अवकाश का भुगतान अविलंब करवाने की मांग की है।
आचार्य ने ज्ञापन में बताया है कि राजस्थान के समस्त कर्मचारियों का जीपीएफ एसआई प्रावधानी निधि अनुभाग में कार्मिकों के एसआई और जीपीएफ की कटौतियां की जाती रही है एवं जो कार्मिक राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे हैं या हो गये हैं उनका फाइनल भुगतान 01.04.2025 को किया जाना था लेकिन आज दिनांक तक सेवानिवृत कार्मिकों को जीपीएफ एसआई एवं उपार्जित अवकाशों का भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है जिसके कारण से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।


