Sunday, June 14, 2026
Hometrendingवरदान काउंसलिंग सेंटर का शुभारंभ

वरदान काउंसलिंग सेंटर का शुभारंभ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com वरदान हॉस्पिटल में आज अक्षय तृतीया पर वरदान काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन प्रीति असवाल, द्वितीय थानाधिकारी, महिला थाना ने किया।

वरदान हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया की अब बीकानेर शहर में बिना दवाइयों के मानसिक रोगों एवं मानसिक परेशानियों जैसे सर दर्द घबराहट, डर लगना, उदासी, ओसीडी, स्टेज फोबिया, पढ़ाई में मन नहीं लगना, चीजों को देखकर घबरा जाना, डर लगना, परीक्षा के नाम से डरना आदि रोगों का उपचार एवं मैरिज एवं कैरियर काउंसलिंग डॉ. खुशबू सुथार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा किया जाएगा।

डॉ. असवाल ने बताया की शुभारंभ अवसर पर राजेश असवाल, डॉ विनोद असवाल डॉ अविरल असवाल, अभिषेक, कुणाल दायमा, हिमांशु, यश, पूजा, करण आदि उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!