Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरपत्रकारों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं वसुंधरा

पत्रकारों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं वसुंधरा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के पत्रकार संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से राजधानी व अन्य जगहों पर धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनके प्रति संवेदनशील नहीं है। मैं पिछले दिनों खुद धरनास्थल पर गया था। पत्रकारों की बात सुनी थी। प्रदेश की वर्तमान सरकार पत्रकारों के हितों को सुरक्षित रखने में नाकाम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब पत्रकारों के आवास, चिकित्सा सहित विभिन्न सुविधाओं का ध्यान रखा गया था। उन्होंने उन पत्रकारों को आड़े हाथों भी लिया जो व्यक्ति विशेष के इशारों पर पत्रकारिता करते हैं। उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर लिखी जाने वाली खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ये कांग्रेस की रीति-नीति को नहीं जानते। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है।
कांग्रेसजनों ने दिखाया उत्साह
शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान गहलोत जिंदाबाद के नारे भी बुलंद किए गए। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी, डॉ. चंद्रभान, विधायक भंवर सिंह भाटी सहित कई नेता थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, गोपाल गहलोत, जनार्दन कल्ला, देहात कोषाध्यक्ष कौशल दुग्गड़, शशि शर्मा, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़, गुलाम मुस्तफा, हारुन राठौड़, ऋषि कुमार व्यास, संजय आचार्य, नितिन वत्सस सहित अनेक नेताओं ने गहलोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। नापासर से आए वीरेन्द्र बेनीवाल फैंस क्लब के कार्यकत्र्ताओं ने भी गहलोत का स्वागत किया।
राजस्थान में तो मैजिक मेरा ही चलेगा
‘राजस्थान में तो मेरा मैजिक ही चलेगा।’ गहलोत ने यह बात शनिवार को प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही। उनसे पूछा गया कि गुजरात विधानसभा चुनाव की तरह राजस्थान में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मैजिक चल गया तो आप क्या करेंगे? इस पर गहलोत ने कहा कि यहां तो मैजिक मेरा ही चलेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!