









बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। निकटवर्ती गांव कोडमदेसर के पास रविवार शाम हाइवे पर कार पलटने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
नाल थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे नत्थूसर बास निवासी सुरेन्द्र स्वामी (57) पुत्र गोरधन तथा ब्रह्म बगेचा क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश रंगा (55) कार में सवार होकर कोडमदेसर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। घटना में दोनों जनों की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही कर्मचारी जलदाय विभाग के कर्मचारी थे।
















