










बीकानेर Abhayindia.com नशे के खिलाफ पुलिस थाना पूगल एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा संयुक्त प्रभावी कार्यवाही की गई है। पुलिस टीम ने तनुज मेडिकल एवं जनरल स्टोर आरडी 682 से प्रतिबंधित 1680 नशीले PREGABALIN CAPSULES 300 MG बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों से नशीले कैप्सूल के खरीद फरोक्त में गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार, औषधि नियंत्रण अधिकारी बीकानेर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरडी 682 पर स्थित तनुज मेडीकल एण्ड जनरल स्टोर संचालक लाभुराम शर्मा पुत्र जगदीश ब्राह्मण उम्र 33 वर्ष निवासी राणेर 465 आरडी पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर से बिना क्रय बिल खरीद की गई 700 प्रतिबंधित नशीले Pregabalin Capsules 300 mg एवं मेडीकल स्टोर से सप्लाई के लिए ले जा रहे अशोक शर्मा पुत्र महावीर ब्राह्मण उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तासर पुलिस थाना छतरगढ जिला बीकानेर के कब्जा से 980 प्रतिबंधित नशीले Pregabalin Capsules 300 mg बरामद किये गये। Pregabalin Capsules 300 mg को जिला कलक्टर, बीकानेर द्वारा आदेश क्रमांक सीबी / न्याय / धारा 163 / 2025 दिनांक 18.04.2025 के द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। जिला कलेक्टर बीकानेर के आदेश की अवहेलना पर धारा 223 (ख) बीएनएस 2023 में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्यवाही में शामिल टीम
1. पवन कुमार सिंह उनि थानाधिकारी
2. धर्माराम हैडकानि 124
3. बजरंग लाल यादव कानि 1688
4. चुन्नीनाथ कानि 529
5. सुशील कुमार कानि 1090





