Friday, May 15, 2026
Homeदेशतोगडिय़ा का तंज- पाक पीएम से मिल सकते हो, मेरे से क्यों...

तोगडिय़ा का तंज- पाक पीएम से मिल सकते हो, मेरे से क्यों नहीं?

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के प्रमुख प्रवीण तोगडिय़ा ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करने के लिए कानून नहीं बनाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ तीखे बोल बोले हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलने का समय है, पर अपने बचपन के मित्र यानी तोगडिय़ा से मिलने का नहीं। तोगडिय़ा ने यह बात अपनी ओर से मोदी को लिखे पत्र में भी कही है।

उन्होंने कहा कि यदि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद को अदालत के जरिये ही हल करना था तो 1992 में आंदोलन क्यों हुआ? और क्यों बड़ी संख्या में लोगों को अपने प्राणों का बलिदान करना पड़ा? उल्लेखनीय है कि अयोध्या मामले की उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हो रही है। तोगडिय़ा ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए आम राय तैयार करने की खातिर आंदोलन हुआ ताकि मंदिर समर्थक सरकार सत्ता में आए और इसके निर्माण के लिए कानून बनाए। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि और आसपास के 66 एकड़ इलाके में केवल एक मंदिर ही बन सकता है।

तोगडिय़ा ने कहा कि भाजपा ने 1987 में अपनी पालमपुर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद में कानून पारित कराने का वादा किया था, लेकिन पिछले चार साल में कोई कानून पारित नहीं हुआ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मुद्दे पर खामोश हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले ही मैंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है कि आप पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिल सकते हैं लेकिन आपके पास यह शिष्टाचार नहीं है कि अपने बचपन के मित्र तोगडिय़ा से मिलें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!