Thursday, June 4, 2026
Homeदुनियाविदेश में भी बाज नहीं आ रहा यह शराब कारोबारी

विदेश में भी बाज नहीं आ रहा यह शराब कारोबारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क. भारत की बैंकों को हजारों करोड़ रुपए का चूना लगाने वाला भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या विदेश में भी अपनी काली करतूतों से बाज नहीं आ रहा। ताजा खबर आई है माल्टा से। वहां उसने अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं चुकाई। इस पर तत्काल ही उसकी 93 मिलियन डॉलर (लगभग 603 करोड़) की सुपरयाट को जब्त कर लिया गया। इसे जब्त किए जाने का अहम कारण उनका क्रू मेंबर्स को एक मिलियन डॉलर यानी लगभग 6.5 करोड़ रुपए सैलरी का न चुकाना बताया जा रहा है।

एजेंसी सूत्रों की मानें तो याट पर 40 से ज्यादा क्रू मेंबर थे, इनमें से कई भारतीय भी थे, जबकि अन्य में ब्रिटेन और पूर्व यूरोपीय देशों के लोग भी शामिल हैं। इन लोगों को भी बीते सितंबर से सैलरी नहीं मिल रही है।
गौरतलब है कि इस कुख्यात शराब कारोबारी पर भारतीय बैंकों का लगभग नौ हजार करोड़ से ज्यादा रुपए का कर्ज है। माल्या भारत से वर्ष 2016 में भाग गया था। इन दिनों वो लंदन में है। बैंकों को चूना लगाने के मामले में विजय माल्या का नाम दो साल पहले ही उछला था। विदेश भाग जाने के बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। विजय माल्या के बाद अब नीरव मोदी का मामला उजागर होने से देश में बैंकों की साख पर निश्चित तौर पर बट्टा लगा है। नीरव मोदी भी पीएनबी घोटाले में हाल में बेनकाब हुआ है। उसने भी बैंकों को हजारों करोड़ रुपए का फटका लगा रखा है।

याट का नाम इंडियन एम्प्रेस
माल्टा में माल्या की लगभग 95 मीटर लंबी याट का नाम इंडियन एम्प्रेस बताया जा रहा है। याट के माल्टा बंदरगाह छोडऩे पर रोक लगा दी गई है। हालांकि माल्या की तरफ से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि भगोड़ा और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद लंदन में माल्या की दो बार गिरफ्तारी हो चुकी है। पहली दफा माल्या को लंदन एडमिनिस्ट्रेशन ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, और करीब तीन घंटे बाद ही जमानत पर छूट गया था।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!