




बीकानेर abhayindia.com प्रदेश में पटवारी भर्ती को लेकर राज्य सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी कर सकती है। इस संबंध में आधिकारिक रूप से सूचना ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर पर लिखा था कि हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पिछली सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। इसके अलावा कृषि उपज मंडी समिति में क्लर्क के 801 पदों पर भर्ती होनी है। नए नियमों के मुताबिक, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है।





