Thursday, June 4, 2026
Homeमनोरंजननए साल पर राजस्‍थान की जमीं पर उतरे ये फिल्मी सितारे...

नए साल पर राजस्‍थान की जमीं पर उतरे ये फिल्मी सितारे…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के सबसे बेहतरीन टूरिस्‍ट डेस्टिनेशन रणथम्भौर में नए साल पर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगने लगा है। यहां अब तक फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट सहित फिल्म स्टार रणबीर कपूर, प्रसिद्ध अभिनेत्री रही नीतू सिंह तथा डायेक्टर महेश पहुंच चुके हैं। ये सभी सितारे दो अलग-अलग फाइव स्‍टार होटलों में ठहरे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का संक्षिप्त सगाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, उनके परिवार की ओर से अभी तक इस तरह की कोई अधिकृत जानकारी नहीं सामने नहीं आई है. फिल्म सितारों की मौजूदगी को देखते हुये दोनों ही होटल में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

आपको बता दें कि ये फिल्म स्टार मंगलवार को फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से सड़क मार्ग होते हुए शाम को करीब सात बजे ये रणथम्भौर पहुंचे।

नव साल के मौके पर रणथम्भौर में पर्यटकों की जबर्दस्त भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों की तादाद में पर्यटक रणथंभौर नेशनल पार्क भ्रमण पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई पर्यटकों को पार्क भ्रमण के टिकट नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, रणथम्भौर में 31 दिसम्‍बर की पार्टियों पर रोके लगी हुई है।

कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 20 तक पहुंची, सरकार ने…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!