Friday, April 24, 2026
Homeमनोरंजनधर्मेन्द्र की तीसरी पीढ़ी स्क्रीन पर झिलमिलाने को बेताब, तस्वीर हुई वायरल

धर्मेन्द्र की तीसरी पीढ़ी स्क्रीन पर झिलमिलाने को बेताब, तस्वीर हुई वायरल

AdAdAdAdAdAdAd

मुंबई। सिने जगत में पिछले कई दशकोंं से छा रहे अभिनेता धर्मेन्द्र देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी भी सिल्वर स्क्रीन पर झिलमिलाने को बेताब हो रही है। आर्यमान देओल के रूप में इस पीढ़ी की तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देओल परिवार के बिल्कुल नए मेम्बर की झलक पहली बार सामने आई है। यह तस्वीर हैं बॉबी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते आर्यमान देओल की।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो १६ वर्षीय आर्यमन देओल की पहली झलक बैंकॉक में हाल ही में संपन्न हुए एक समारोह के दौरान दिखी। आर्यमन अपने पिता एवं अभिनेता बॉबी देओल के साथ इसमें शामिल हुए। ब्लैक बो-सूट में आर्यमन काफी डैशिंग दिख रहे थे। बॉबी और तान्या की संतान आर्यमन अभी हालांकि मीडिया के कैमरों से दूर रहते हैं। आर्यमन और बॉबी की इस फोटो को मैंस वल्र्ड मैगजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आर्यमन को देखकर अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है कि उन्हें किलर लुक्स अपने दादा और पिता से विरासत में मिले हैं।

गौरतलब है कि देओल परिवार का हिन्दी फिल्म सिनेमा जगत में अहम् योगदान है। धर्मेंद्र के बाद सनी और बॉबी ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। अब देओल्स की तीसरी पीढ़ी भी सिल्वर स्क्रीन पर जलवा दिखाने की राह पर चल रही है। सनी अपने बेटे करण देओल को पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में लांच करने वाले हैं। इस फि़ल्म को सनी ने ख़ुद डायरेक्ट किया है। बॉबी हाल ही में सलमान ख़ान के साथ रेस-3 में लीड स्टार कास्ट का हिस्सा रहे हैं और कुछ साल वनवास में बिताने के बाद अपने करियर को रिवाइव करने की कोशिश में लगे हुए हैं। देओल परिवार के लिए आने वाले कुछ साल बेहद अहम हैं।

वैसे बॉलीवुड में इस वक़्त कई स्टार किड्स का उदय हो रहा है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर धड़क से डेब्यू कर रहे हैं। चंकी पांडेय की बेटी अनन्या पांडे स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2 से बॉलीवुड का हिस्सा बन जाएंगी। चंकी के भतीजे अहान पांडे के भी फिल्मों में आने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!