Friday, March 29, 2024
Hometrendingहरकत में आया सिस्‍टम : शिक्षक भर्ती 99 के प्रकरण की पत्रावलियां...

हरकत में आया सिस्‍टम : शिक्षक भर्ती 99 के प्रकरण की पत्रावलियां जयपुर मंगवाई

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

shikshak Bharti

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला परिषद में वर्ष 1999 में निकाली गई शिक्षक भर्ती का मुद्दा एक बार फिर से जोर पकड़ने लगा है। राज्य सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज से इस मामले सभी पत्रावली तलब की है। यहां गौरतलब है कि हाल में पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र भेजकर इस मामले का निराकरण करने की बात कही थी। भाटी ने उस पत्र में कहा था कि इस नियुक्ति पर किसी प्रकार की अदालत की रोक नहीं है। राज्य सरकार ने ही रोक लगाई है व सरकार ही इस रोक को हटाने में सक्षम है। पत्र में उन्होंने कहा था कि सरकार सकारात्मक पहल करे तो बेरोजगार चयनितों की नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। विभाग के सूत्रों ने बताया  अगस्त के प्रथम माह में भाटी के पत्र के बाद राज्य सरकार हरकत में आई। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से इस संबंध में जानकारी मांगी गई। प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक ने उप शासन सचिव प्रारम्भिक शिक्षा को इस भर्ती प्रकरण की समस्त पत्रावली जयपुर भेज दी है।आपको बता दें कि बीकानेर में इस भर्ती को लेकर बेरोजगार लंबे अरसे से आंदोलनरत है। हाल ही में बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने भी मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र दिया था।

महिला लेखन पुरस्कार उमा और समाज सेवा सम्मान वीरेन्द्र को, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने की पुरस्कार घोषणा

बीकानेर Abhayindia.com मौलिक महिला लेखन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यो को प्रोत्साहित करने के लिए  राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ द्वारा इस वर्ष प्रारम्भ किए गये पुरस्कार व सम्मान की घोषणा कर दी गई है।  इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि आधी दुनिया के रूप में ख्यात महिला वर्ग में साहित्य के प्रोत्साहन और गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद तबके के कल्याण हेतु सामाजिक सरोंकारों को समर्पित व्यक्तित्व की समाज सेवा को मान देने के लिए संस्था के दिवंगत पदाधिकारियों की स्मृति में इस वर्ष से प्रारम्भ किए गये शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार और रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान 14 सितम्बर, 2021 को आयोज्य संस्था के वार्षिकोत्सव में अर्पित किए जायेंगे। पुरस्कार निर्णय की जानकारी साझा करते हुए संस्था के मंत्री रवि पुरोहित ने बताया कि शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार इस वर्ष जयपुर की साहित्यकार उमा को उनकी चर्चित औपन्यासिक कृति ‘जन्नत जाविदॉं’  के लिए अर्पित किया जाएगा। रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान राजस्थान के प्रोमिनेंट एक्टीविस्ट डॉ. वीरेन्द्र विद्रोही, अलवर को उनके सामाजिक सरोकारों को समर्पित अवदान के लिए घोषित किया गया है।

उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा ने बताया कि दोनों विभूतियों को हिन्दी दिवस पर आयोज्य भव्य समारोह में समादृत किया जाएगा। आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि सम्मान-पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्‍ह, शॉल आदि भी यथा संस्था निर्णय अर्पित किए जायेंगे।

उमा : भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन प्रतियोगिता के तहत चयनित राजस्थान की प्रथम महिला रचनाकार। हर वह मुद्दा जिसका सम्बन्ध पाठक के आम जीवन से है, हर वह सरोकार जो मानवता से जुड़ता है, चाहे राजनीति हो या सिनेमा या समाज, कला-साहित्य, संगीत हो या फैशन या फिर ज्वलंत मुद्दे, उमा के पसंदीदा विषय रहे हैं। पुरस्कार के लिए चयनित यह उपन्यास जिंदगी के तनावों तथा दवाबों के साथ ही, जिन्दगी में निरन्तरता को रेखांकित करता है। बदलते वक्त में जिंदगी की बदलती जरूरतें और बदलती मान्यताओं का जीवंत दस्तावेज है यह कृति।

डॉ. वीरेन्द्र विद्रोही : रंगमंच से जुड़ाव रखने वाले और राजस्थान सरकार से सम्मानित विद्रोही मत्स्य मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान, अलवर में निरन्तर सेवाओं के साथ भारत ज्ञान-विज्ञान समिति, सम्पूर्ण साक्षरता, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, भू अधिकार, महिला उन्नयन, आनंददायी शिक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में ख्यात रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक नवज्योति, लोकमत, चरखा फीचर्स सहित अनेक समाचार-पत्रों से भी जुड़े रहे हैं। एक्शन वातायन और अमनपथ बुलेटिन के मुख्य संपादक डॉ. विद्रोही समाज के समग्र सर्वागीण विकास के पक्षधर हैं।

बीकानेर : ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की…, खूब सजी झांकियां…

बीकानेर Abhayindia.com सोमवार की रात घड़ी की सुइयां जब 12 बजा रही थी तो पूरा शहर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की, हाथी दिजे, घोड़ा दिजे और दिजे पालकी…के जयघोष से गूंज उठा। मौका था जगत के पालनहार कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव का।

Sutharon Ki Badi Guwad Bikaner
Sutharon Ki Badi Guwad Bikaner

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुथारों की बड़ी गुवाड़ स्थित श्री कोडाना पंच भैरव मंदिर प्रांगण में युवाओं की टीम के द्वारा सुंदर व आकर्षक झांकियां सजाई गई। इन झांकियों में विशेष आकर्षण यह रहा कि बाबा भैरवनाथ की प्रतिमा को भगवान श्री कृष्ण के रूप में शृंगारिक किया गया। साथ ही अन्य आकर्षक व रंग बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर की सजावट की गई। इस अवसर पर युवाओं की टीम में दिलीप जोशी राधे, आनंद, मनमोहन पुरोहित, लाला, सूरज, निखिल, चीनू, अशोक, सचिन, अजय पुरोहित, जीडी पुरोहित, जुगनू, अमरदीप, रोहित बोड़ा, उमेश शर्मा, रवि मारू, प्रेम शंकर पुरोहित, नवरत्न सुथार, विजय पुरोहित एवं पंच पाटा मंडल के द्वारा धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव को मनाया गया।

mdv colony
mdv colony
ka na ha rup 01010100 scaled
गायत्री मंदिर के समीप एक छोटी बच्ची ने धरा कान्हा का स्वरूप।

कृष्ण के जन्म पर लोगों ने थालियां बजाकर एक दूसरे को बधाइयां दी। मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। खासकर कृष्ण मंदिरों में उत्सव सा माहौल रहा। वहीं घरों में लोगों ने जन्माष्टमी की झांकिया सजाई। प्रतीकात्मक रूप से मटकियां से बनाए गए कंस को फोड़ा गया।

kans h

पुष्करणा स्टेडियम क्षेत्र में बच्चों ने तैयार किया कंस मामा।

पंचामृत से अभिषेक…

घरों में कान्हा के बाल-गोपाल स्वरूप की प्रतिमाओं का पंचामृत से अभिषेक किया गया। शृंगार के बाद महा आरती हुई। घरों व मंदिरों में अलग-अलग तरह के पकवान तैयार कर कान्हा के भोग लगाया गया। पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरण किया गया। शहर में मरूनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

govardhan 012 rotated

बच्चों में उत्साह…

घर-घर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। खासकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह रहा। घरों में बच्चों ने झांकिया सजाई। कंस का पुतला बनाया।

कोरोना : मंगलवार को जिले में होगा बम्फर टीकाकरण , इन केन्द्रों पर लगेंगे टीके, देखें सूची…

सावन के बाद अब भादवे में भी रहेगी त्‍योहारों की धूम, देखें तारीखवार जानकारी…

राजस्‍थान : मंत्रिमंडल विस्‍तार पर फिर लगा ब्रेक, अब आई ये नई तारीख…

बीकानेर : ताले तोड़कर गहने चुराए, चोरी की अलग-अलग वारदातें..

बीकानेर : बिजली संकट को लेकर विधायक ने किया धरने पर बैठने का ऐलान

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular