Friday, May 3, 2024
Hometrendingबीकानेर: सर्द रातों में सेवा का जज्बा, मानवता की मिसाल है ऐसी...

बीकानेर: सर्द रातों में सेवा का जज्बा, मानवता की मिसाल है ऐसी टीम…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com सर्द रातों में जब शहर सो रहा होता है, तब कुछ सेवादार मूक जानवरों के लिए भोजन तैयार करते हैं। निस्वार्थ भाव से सेवा का यह जज्बा शहरी क्षेत्र में अनवरत चल रहा है।

यह टीम पुण्य पाने की लालसा को लेकर नहीं बल्कि अपना कर्म समझकर कार्य कर रही है। श्वानों के लिए सेवा का ऐसा भाव है कि अपनी मेहनत का एक हिस्सा इन मूक प्राणियों के लिए निकालते हैं। इनमें गाय, गोधे और श्वान मुख्य रूप से शामिल हैं, जिनको रोजाना गर्म रोटियां खिलाना सेवादार टीम की दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है।

यहां चलता है सेवा कार्य

शहरी क्षेत्र के दासाणियों के चौक निवासी गोपीकिशन अग्रवाल और उनकी13 सदस्यों की टीम इस कार्य में जुटी है। यह टीम हथाई के साथ ही बीस किलो बाजरी के आटे से करीब 350 रोटियां बनाते हैं। यह सदस्य ना तो किसी पूर्णिमा और ना ही अमावस्या का इंतजार करते हैं, इसके बाद अलग-अलग दल बनाकर आसपास के क्षेत्र में विचरण करने वाले गाय-गोधों और श्वानों के लिए खाना लेकर निकलते हैं। इतना ही नहीं श्वानों के बच्चे इन्हें खाने में सक्षम नहीं होते हैं तो उनके लिए गुड़ डालकर चूरमा बनाते हैं और प्रेमपूर्वक खिलाते हैं।

यह टीम अक्टूबर से फरवरी माह तक यह क्रम पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। अग्रवाल के अनुसार बीते आठ साल से यह सेवा कार्य चल रहा है। गोपीकिशन अग्रवाल जो कि पेशे से एक हॉकर हैं और सुबह जल्दी उठकर घरों में अखबार डालने का काम करते हैं। अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2013 की एक अलसुबह देखा कि एक निराश्रित गाय सर्दी से कांप रही थी और वह भूखी भी थी। तब उनके मन में ख्याल आया कि इन्हें सर्दी से बचाने और भूख मिटाने के लिए कुछ कार्य करना चाहिए। तब चौक में बैठे सभी साथियों से चर्चा करते हुए उन्होंने पूरा किस्सा सुनाया।

सभी ने इस पर अफसोस जताते हुए सुझाव दिया कि रात के समय जब सब हथाई पर बैठते हैं तो उस समय का उपयोग निराश्रित पशुओं की सेवा करने में किया जाए, उसी दिन से यह क्रम शुरू हो गया। बाजरे की रोटी भी इसलिए कि इससे पशुओं के शरीर में गर्मी बनी रहे। तब से लेकर अब तक निरन्तर सेवा का कार्य चल रहा है।
 

इनकी भागीदारी…

सेवादारों की टीम में अनिल, विनय, डालचंद, लालचंद, रवि, सूरज, माणक, जॉनी, चेनाराम, बजरंग, रामचन्द्र और आनंद सहित सदस्यों की भागीदारी रहती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular