Tuesday, June 23, 2026
HometrendingBikaner Crime : चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी अरेस्‍ट

Bikaner Crime : चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो आरोपी अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में हुई सात लाख रुपए की चोरी की एक वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 23.04.2024 को मध्य रात्रि को गंगाशहर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई। जिस पर मुकदमा नं. 147/ 24 दर्ज कर माल मुल्जिमान की तलाश की गई। सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर आरोपी बीकानेर से फरार चल रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफतार करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर व पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा वृताधिकारी गंगाशहर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी गंगाशहर के नेतृत्व में थाना हाजा की अलग अलग टीम गठित कर अभियुक्त श्याम सुन्दर पुत्र श्रवण कुमार निवासी भाटों का बास व कैलाश उर्फ केलिया पुत्र श्रवण कुमार निवासी भाटों का बास बीकानेर को अरेस्‍ट कर आरोपी से गहनता से अनुसंधान कर माल मशरूका बरामद किया गया। आरोपी चोरी व नशा करने के आदी है बीकानेर के अलग अलग जगहों पर काफी चोरी खुलने की आशंका है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

समरवीर सिंह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना गंगाशहर

नगेन्द्र सिंह उनि पीएस गंगाशहर

श्रवण सिंह एचसी 79 पीएस गंगाशहर

हेतराम एचसी 153 पीएस गंगाशहर

रघुवीर दान कानि 934 पीएस गंगाशहर

मुखराम कानि 1149 पीएस गंगाशहर

महेन्द्र कानि 2002 पीएस गंगाशहर

चन्द्रभान कानि 466 पीएस गंगाशहर

सीताराम कानि 1292 पीएस गंगाशहर

सुरेन्द्र कानि 790 पीएस गंगाशहर

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!