Tuesday, June 23, 2026
Hometrendingगैंगस्‍टर के नाम से विधायक भाटी को धमकी देने वाला अरेस्‍ट

गैंगस्‍टर के नाम से विधायक भाटी को धमकी देने वाला अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बाड़मेर Abhayindia.com बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव में उतर कर सुर्खियां बटोरने वाले शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को धमकी देने वाले को पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से धमकी भरी पोस्ट के मामले में जिला नोडल अधिकारी व जिला सोशल मीडिया सैल ने तकनीकी जांच शुरू की। इस पर मगाराम निवासी सारणों का तला आडेल पुलिस थाना रागेश्वरी की ओर से रोहित गोदारा नाम से फर्जी आईडी से धमकी देने की जानकारी सामने आई।

पुलिस की पूछताछ में मगाराम ने बताया कि वह बालोतरा में कपड़े का काम करता है तथा उसके मोबाइल में दो सिम लगी है। आरोपी ने फेसबुक व इंस्टाग्राम की तीन आईडी पहली मगाराम 04, दूसरी रोहित गोदारा कपुरीसर व तीसरी मुकेश उर्फ मगाराम 123 के नाम से बना रखी है। उसने रोहित गोदारा कपुरीसर के नाम की आईडी करीब 45 दिन पहले बालोतरा में बनाई थी। इस पर रोहित गोदारा की फोटो इंटरनेट से लेकर लगाई थी। वहीं, गत 27 अप्रेल की शाम को घर से बालोतरा जाने के लिए बस से रवाना हुआ तब सिणधरी व बालोतरा के बीच में उसने धमकी भरा कमेंट किया था। उसके बाद दो-तीन घण्टे के भीतर ही मीडिया पर खबर आई तो उसने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए तथा आईडी का नाम बदलकर गुमानसिंह जोधपुर कर दिया। इसके बाद रात्रि में उसने उस आईडी को भी डिलीट कर दिया।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!