बीकानेर Abhayindia.com पीपा क्षत्रिय प्रीमियर लीग का आगाज 21 जुलाई को धरणीधर खेल मैदान होने जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष लकी कच्छावा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में श्री पीपा क्षत्रिय समाज की 8 टीमें भाग लेगी, लीग मैच खेले जाएंगे। 16 जुलाई को टीमों की जर्सी ओर ट्रॉफी का अनावरण रामदेव जी की बगेची में किया गया। उपाध्यक्ष पंकज सोलंकी ने बताया कि प्रथम दिन मंगलवार को तीन मैच खेले जाएंगे।
उद्घाटन मैच राइजिंग स्टार्स इलेवन एवं शिव शक्ति क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला नमो नारायण क्लब एवं राजपूताना किंग्स के बीच ग्यारह बजे खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला रॉयल राजपूत एवं गंगाशहर रायल्स के बीच तीन बजे खेला जाएगा। सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण यू -ट्यूब पर किया जाएगा। फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण 26 जुलाई को किया जाएगा। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि मुरली मनोहर पंवार (श्रीनाथ सॉल्यूशन) होंगे, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र बडगुजर, राजकुमार कच्छावा, करणी दान कच्छावा, जयदेव सोलंकी, मनोज दैया, नेमीचंद सोलंकी हिम्मत टॉक, राजेश सोलंकी होंगे।













