Hometrendingकोलायत क्षेत्र को तीन राजकीय विद्यालय क्रमोन्नति की सौगात

कोलायत क्षेत्र को तीन राजकीय विद्यालय क्रमोन्नति की सौगात

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान बजट घोषणा 2019-20 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा घोषित विद्यालय क्रमोन्नति सम्बंधित संख्या 280 एवं 127 के अनुसरण में शिक्षा (ग्रुप-1) जयपुर द्वारा जारी क्रमोन्नति सूची में उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावो के आधार पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र को भी तीन राजकीय विद्यालयों के क्रमोन्ननयन की बेहतरीन सौगात मिली है।

रा.बा.मा.वि. बज्जू खालसा एवं रा.मा.वि. गज्जेवाला – उच्च माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत:- मंत्री भाटी ने बताया कि सुदूर सीमान्त क्षेत्र स्थित पंचायत समिति एवं उपखण्ड मुख्यालय बज्जू में बालिकाओं के लिये पृथक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय न होने से बालिकाओं के लिये 10वीं के बाद अध्ययन जारी रखने में कठिनाई होती थी, विशेषकर गरीब अभिभावकों के लिये तो निजी विद्यालयों की फीस भरना असंभव होने से उनके मन में बहुत पीड़ा थी तथा बालिकाओं का अध्ययन भी छूट जाता था, इसलिये वे निरन्तर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डोटासरा को इस बाबत अवगत करवाते रहते थे, अब उनके प्रयास सार्थक होने व बालिकाओं को उच्च माध्यमिक स्तर तक अध्ययन की सुविधा होने से उनके मन को बहुत संतोष मिला है। इसी प्रकार सीमान्त क्षेत्र पर स्थित रा.मा.वि. गज्जेवाला निवासियो की भी यह प्रमुख मांग थी जो आज पूर्ण हुई है, इससे वहां के बालक-बालिकाओं को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और न ही अध्ययन छोड़ना पडे़गा। उल्लेखनीय है की भाटी के प्रयासो से ही बज्जू में दो वर्षो से राजकीय महाविद्यालय भी संचालित होने से अब क्षेत्र के युवाओं को घर से दूर नहीं जाना पड़ता तथा उन्हें बज्जू क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा भी उपलब्ध हो पा रही है।

 

रा.बा.उ.प्रा.वि. कोलासर (पूर्व) – रा.मा.वि. मे क्रमोन्नत:- मंत्री भाटी के विधानसभा क्षेत्र कोलायत अन्तर्गत कोलासर पूर्व भी माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्न्त हुआ है, इससे पंचायत क्षेत्र की बालिकाओं को निकटतम स्थान पर ही अध्ययन जारी रखने मे मदद मिलेगी।

 

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने इन विद्यालयों की क्रमोन्नति के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। दूसरी और विद्यालय क्रमोन्नयन से भाटी के विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासी एवं अभिभावक गदगद है। उनका कहना है भाटी ने शिक्षा में पिछड़े कहे जाने वाले इस क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार की ऐसी मशाल रोशन की है, जिस के प्रकाश में जिला मुख्यालय से 100-150 कि.मी. दूर सीमान्त क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को भी प्राथमिक शिक्षा से लेकर महाविद्यालय स्तर की शिक्षा भी निकटतम स्थान पर सुलभ हो रही है, विशेषकर बालिकाओं के लिये तो यह किसी स्वप्न के सच होने जैसा ही है। इसके लिये क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भाटी का आभार व्यक्त किया है।

 

 

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है सच्ची और खोजपूर्ण खबरें : डॉ. बी. डी. कल्ला, कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्‍त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल

Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” की पत्रकारिता में मिलते हैं सभी पांच अहम तत्‍व : डॉ. श्‍वेत गोस्‍वामी

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्‍याम अग्रवाल

Preview YouTube video निष्‍पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद

Preview YouTube video निष्‍पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका

Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्‍ता

Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्‍तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” को 10वें साल में प्रवेश करने पर बधाई : कौशल दुग्‍गड़ ( संयोजक, प्रगति मंच)

Preview YouTube video सबसे पहले पहुंचाता है खबरें “अभय इंडिया” : योगेश खंडेलवाल ( संचालक, खाओसा ग्रुप, बीकानेर)

Preview YouTube video सच्‍ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्‍यास

Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्‍यास

Preview YouTube video विश्‍वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी

Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया

Preview YouTube video निष्‍पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य

Preview YouTube video “अभय इंडिया” देता है निष्‍पक्ष और निर्भीक खबरें : डॉ. भारती आचार्य (फिजियोथेरेपिस्ट)

Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्‍ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया

Preview YouTube video “अभय इंडिया” के 10वें वर्ष में प्रवेश पर बधाई : रोशन अली (जूही फ्लावर्स एंड प्लांट)

Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्‍या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)

Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)

Preview YouTube video लोकप्रिय, निष्‍पक्ष समाचार समूह है “अभय इंडिया”:  नित्‍यानंद पारीक (कांग्रेस नेता)

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular