बीकानेर abhayindia.com शिक्षा राज्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बीकानेर पहुंचे।
डोटासरा ने कलक्ट्रेट सभागार में आमजन की समस्याएं सुनी तथा विभागीय अधिकारियों को इन प्रकरणों के सम्बंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट शनिवार को होने वाली बैठक से पूर्व उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाजिब समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी भी इसे समझें तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने लगभग पचास प्रकरणों की सुनवाई की। राज्य स्तर पर समाधान होने वाले प्रकरणों के सम्बंध में नियमसम्मत कार्यवाही शीघ्र करवाए जाने की बात कही।
जनसुनवाई के दौरान सैयद रईस अली ने वार्ड 41 में गंदे पानी की निकासी, बन्ने सिंह ने यूआईटी की पट्टे शुदा कॉलोनी वैष्णोधाम में पानी की समस्या, चांदरतन व्यास ने 13 बीघा सिंचित भूमि के दोहरे आवंटन, अमर सिंह तंवर ने ग्रेचुयिटी के भुगतान, बन्ने सिंह ने बार-बार पावर कट से हो रही कठिनाई के स्थाई निराकरण, कविता विश्नोई ने पद समाप्त कर एपीओ किए जाने के उपरांत बीकानेर में पदस्थापन करवाने, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आयोजन समिति के समन्वयक संजय आचार्य ने महात्मा गांधी पार्क तथा पुस्तकालय निर्माण के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए।
इस दौरान जिला कलक्टर नमित मेहता, शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
प्रभारी मंत्री शनिवार को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात करेंगे तथा प्रातः 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे राजकीय नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3 बजे शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे तथा सायं 6 बजे सीकर के लिए प्रस्थान करेंगे।
राजस्थान : कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस का बीकानेर में मिला पहला मरीज
राजस्थान : मानसून की रफ्तार सुस्त, इन पांच जिलों में बरसेंगे मेघ, बाकी इलाके रहेंगे शुष्क
राजस्थान : भाजपा में बयानों के बाणों पर लगेगी लगाम, पूनिया बोले- इंतजार कीजिए कल तक…
संपादकीय : निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के दम पर “अभय इंडिया” ने किया 10वें वर्ष में प्रवेश
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने हमेशा “अभय” होकर किया काम : डॉ. मेघना शर्मा
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ऐसे ही भयमुक्त पत्रकारिता करता रहे : अर्जुनराम मेघवाल
Preview YouTube video आमजन की खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुमित गोदारा (विधायक, लूनकरणसर)
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने पेश की है पत्रकारिता की मिसाल : डॉ. श्याम अग्रवाल
Preview YouTube video निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का पर्याय “अभय इंडिया” : मकसूद अहमद
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता की छवि कायम रखे “अभय इंडिया” : महावीर रांका
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती है हर विषय की खबर : डॉ. प्रीति गुप्ता
Preview YouTube video “अभय इंडिया” निरन्तर करता रहे प्रगति : डॉ. कृष्णा आचार्य (कवयित्री, शिक्षिका)
Preview YouTube video सच्ची और निर्भीक खबरों का रूप “अभय इंडिया” : अनिल व्यास
Preview YouTube video “अभय इंडिया” ने कोरोना कर्मवीर के रूप में किया काम : अरुण व्यास
Preview YouTube video विश्वसनीय खबरें देता है “अभय इंडिया” : सुनील सोनी
Preview YouTube video “अभय इंडिया” हर खबर से रखता है अपडेट : मोहित सिंगोदिया
Preview YouTube video निष्पक्ष पत्रकारिता के साथ आगे बढे “अभय इंडिया” : गिरजाशंकर आचार्य
Preview YouTube video “अभय इंडिया” में मिलती हैं सच्ची और सटीक खबरें : दिनेश सिंह भदोरिया
Preview YouTube video सबसे पहले “अभय इंडिया” पर मिलती हैं खबरें : दिव्या भूतड़ा ( छात्रा, कोलकाता)
Preview YouTube video कोलकाता में भी लोकप्रिय हो रहा “अभय इंडिया” : मोहित भूतड़ा (छात्र, कोलकाता)







































