Hometrendingबीकानेर : अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का किया निरीक्षण, जानी...

बीकानेर : अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का किया निरीक्षण, जानी ऑन लाइन शिक्षण व्यवस्थाएं…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में शिक्षा विभाग की ओर से ऑन लाइन शिक्षण व्यवस्था चलाई जा रही है। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं।

इसका जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोडा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्री डूंगरगढ़ का अवलोकन किया गया। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों की बैठक लेकर उनसे आओ घर में सीखें एवं बैक टू स्कूल के तहत किए जा रहे कार्य-प्रयासों की जानकारी ली। स्माइल 3.0 के तहत प्रतिदिन प्रेषित ई-कंटेंट, शिक्षा वाणी एवं शिक्षा दर्शन पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री के बारे में प्रदीप कुमार कौशिक, राधाकिशन सोनी, अनिल गोयल, सुखराम रैगर, मनोज शेरावत, सोमेंद्र बैंस, रामलाल नाथ, मनीष सैनी, दीपक चौधरी आदि विषयाध्यापकों के साथ विस्तार से बात की।

संधारित अभिलेख-शिक्षक दैनन्दिनी का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षण, गृह कार्य एवं अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़ से चर्चा की।

रमेश बिठू ने मिशन समर्थ के तहत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की जानकारी दी। बोडा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फोन पर सम्पर्क कर ऑनलाइन शिक्षण के बारे में जाना। अभिभावकों को विद्यार्थियों की घर में पढ़ाई पर ध्यान देने एवं विद्यार्थियों को सम्बलन प्रदान करने की समझाइश दी। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वर राम एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (द्वितीय) ओम प्रकाश भी थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।

यहां भी किया अवलोकन

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल बोड़ा ने श्रीडूंगरगढ़ में ही सीनियर सैकंडरी गल्र्स स्कूल का भी अवलोकन किया। शिक्षकों को से ऑन लाइन शिक्षण व्यवस्था के बारे में जाना।

Preview YouTube video इच्‍छाशक्ति और हिम्‍मत से नौ साल का हुआ अभय इंडिया : देवीसिंह भाटी (पूर्व मंत्री)

Preview YouTube video अभय इंडिया में मिलती है कंन्फर्म खबरें : रमेश कुमार अग्रवाल (कालू)

Preview YouTube video अभय इंडिया ने बेबाकी से बुलंद किए हैं जनता के मुद्दे : सुरेन्‍द्र सिंह शेखावत (भाजपा नेता)

Preview YouTube video कोरोना संकटकाल में अभय इंडिया ने दी सटीक खबरें : ओमप्रकाश जोशी

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular