Homeराजस्थानदिनदहाड़े पूर्व मंत्री की गाड़ी उड़ा ले गए चोर

दिनदहाड़े पूर्व मंत्री की गाड़ी उड़ा ले गए चोर

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। राजधानी में वाहनों की चोरी मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब अफसरों और नेताओं के वाहनों को भी बख्श नहीं रहे।

बुधवार शाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) के बाहर से शातिर चोर पूर्व चिकित्सा मंत्री एमादुद्दीन उर्फ दुर्रू मियां की स्कॉर्पियो गाड़ी चुरा ले गए। इसकी सूचना मिलने के बाद सतर्क हुई पुलिस नाकेबंदी कराई, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आए। पूर्व मंत्री दुर्रू मियां पीसीसी में आयोजित एक बैठक में शामिल होने आए थे। उल्लेखनीय बात यह है कि बैठक के चलते कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में वाहनों की कतारे लग गई थी। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मौके पर तैनात थे, इसके बावजूद चोर पूर्व मंत्री की गाड़ी उड़ा ले गए।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular