Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरगौशाला के लिए 21 लाख ले लो, नहीं तो 21 को बीकानेर...

गौशाला के लिए 21 लाख ले लो, नहीं तो 21 को बीकानेर बंद

AdAdAdAdAdAdAd

 

 

सुरेश बोड़ा
बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। गौवंश के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को रैली निकाल कर आक्रोश जताते हुए न केवल आमजन से मिल रहे समर्थन की ताकत दिखाई, बल्कि गौशाला के लिए जमीन देने पर शहर कांग्रेस की तरफ से 21 लाख रुपए देने का ऐलान किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कलक्ट्रेट के समक्ष रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने यदि 20 फरवरी तक गौवंश के मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए तो 21 फरवरी से अनिश्चितकालीन ‘बीकानेर बंदÓ रखा जाएगा। साथ ही जिलेभर में चक्का जाम किया जाएगा।
इससे पहले राजीव गांधी मार्ग से रवाना हुई रैली कलक्ट्रेट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के शिष्टमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र देवड़ा के साथ वार्ता की। वार्ता के बीच कलक्टर अनिल गुप्ता से कांग्रेसजनों ने फोन पर बातचीत कर अपनी मांगों से अवगत कराया। कलक्टर ने सोमवार तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला, पूर्व संसदीय सचिव गोविन्द राम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश सचिव हाजी जियाउर रहमान, शशिकांत शर्मा, पूर्व मेयर हाजी मकसूद अहमद, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, टींकू भाटी, पार्षद नंदू गहलोत, मनोज कुमार नायक आदि शामिल थे।
वार्ता के बाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि प्रशासन यदि गौशाला के जमीन उपलब्ध कराता है तो शहर कांग्रेस गौशाला के लिए 21 लाख रुपए कलक्टर को सौंप देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 21 फरवरी से बीकानेर बंद रखा जाएगा।
गहलोत ने अपने भाषण से पहले स्व. द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी और पूर्व मेयर भवानी शंकर शर्मा को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस गौवंश के मुद्दे पर किसी सूरत में पीछे नहीं हटैगी। इस आंदोलन को सभी 36 कौमों का समर्थन मिल रहा है। गहलोत ने रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुई मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि उनका समर्थन बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। रैली को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेन्द्र सिंह सांखला ने कहा कि गौवंश के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी साफ हो गई है, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को झुकाकर ही दम लेगी।
रैली में आनन्दसिंह सोढा, जावेद पडि़हार, अरविन्द मिड्ढा, साजिद सुलेमानी, सुनीता गौड़, शशिकला राठौड़, राजूदेवी व्यास, मनोज चौधरी, राहुल जादूसंगत, पार्षद नंदलाल जावा, सत्यनारायण पंवार, अब्दुल मजिद खोखर, हीरालाल हर्ष, गुलाम मुस्तफा, लखूराम गहलोत, राज भटनागर, मुमताज बानो, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ज्योति चौधरी, माशूक अहमद, राधा भार्गव, सुमन सोलंकी, सुषमा बारूपाल, हारून राठौड़, महेन्द्र सिंह बडग़ुजर, सुखदेव जावा, गणेश सोलंकी, पूर्व पार्षद हेमेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र नायक, रमजान कच्छावा, पार्षद शहाबुदीन भुट्टा, हजारी देवड़ा, समीरउल्ला, यशपालसिंह, अकबर अली, अयूब अली सोढा, अरूण व्यास, प्यारेलाल तंवर, ओम भादाणी, राजेश भोजक, तोलाराम सियाग, साजिद भुट्टो, मगनलाल पाणेचा, पूर्व सरपंच हेमन्त यादव, शरीफ समेजा, आशा स्वामी, मुमताज बेग, सरला गोयल, हबीबा चौधरी, मंजू गोस्वामी शामिल रहे। रैली की सभा का संचालन प्रवक्ता फिरोज भाटी ने किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!