Hometrendingभीषण चुनावी गर्मी में सलमान-कैटरीना-कपिल सहित प्रचार के लिए आएंगे सितारे....

भीषण चुनावी गर्मी में सलमान-कैटरीना-कपिल सहित प्रचार के लिए आएंगे सितारे….

जयपुर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही ने सभी 25 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए है। अब मुकाबला आमने-सामने का है। इन चुनावों को रोचक बनाने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस बार मैदान में कूदने जा रही है। इनमें भी सुपर स्टार सलमान खान, कैटरीना कैफ और कॉमेडियन कपिल शर्मा जैसे आधा दर्जन से ज्यादा सितारे भीषम गर्मी के बावजूद राजस्थान के प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां-सभाएं करने के लिए आने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के समर्थन में सबसे अधिक बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुझान हैं। रिजु झुनझुनवाला पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद हैं। बीना काक सलमान के साथ फिल्म कर चुकी हैं और उनका पारिवारिक रिश्ता लंबे समय से है। रिजु भी बॉलीवुड के मैदान में उतरना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर जैसी सीटों पर बॉलीवुड एक्टर प्रचार करने आएंगे।

…इसलिए कर्नल किरोड़ी बैंसला की हुई भाजपा में एंट्री

गहलोत की तारीफ में और बेनीवाल के खिलाफ बोले भाजपा से बेटिकट हुए ये सांसद…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular