







बीकानेर abhayindia.com फील्ड तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के एमएम खेल मैदान के खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। बीकानेर पहुंचने पर एमएम खेल मैदान में खिलाडिय़ों का संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
राजस्थान फील्ड आर्चरी राजस्थान संघ के तत्वावधान में अमृतसर पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम शामिल हुई जिसने कुल 43 पदक प्राप्त किए। पर टीम के साथ गए प्रतिनिधि यशवर्धन पुरोहित, मनीष प्रजापत ने टीम के खेल कौशल सराहना की।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में 360 खिलाडयि़ों ने भाग लिया इसमें राजस्थान के खिलाडिय़ों ने 14 स्वर्ण,16 रजत और 12 कांस्य पदक जीते। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष गणेश लाल व्यास के अनुसार इसमें एमएम खेल मैदान के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण व 9 रजत और 6 कांस्य पदक जीते।
वहीं शिवबाड़ी की संवित सोनगिरी संस्थान के खिलाडिय़ों ने 4 स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। गंगानगर,हनुमानगढ़ जैसलमेर के खिलाडिय़ों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष सुशील सिंह भाटी ने खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने की बात कही। उपाध्यक्ष आशीष सुथार ने कहा कि राजस्थान का मान सम्मान खिलाडिय़ों ने बढय़ा है। वल्र्ड आर्चरी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा के एसजीऐपआई खेल में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए जल्द ही शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक से मिलकर बात रखी जाएगी।
रोहित ने जीता गोल्ड…
10 वर्षीय फील्ड प्रतियोगिता में रोहित शर्मा ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीते। 14 वर्ष आयुवर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता में कुलदीप में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। 17 वर्ष आयुवर्ग में तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनीष बिश्नोई ने एक स्वर्ण, एक रजत, सुरेंद्र घट ने चार स्वर्ण, एक रजत, 19 वर्ष आयुवर्ग में राकेश विश्नोई ने एक स्वर्ण, सीनियर वर्ग में दिनेश बिश्नोई ने स्वर्ण, सुंदर लाल बिश्नोई ने स्वर्ण, बाय रजत पदक प्राप्त किया।
तीरंदाजी प्रतियोगिता 13 वर्ष में सुमित चौधरी ने 1 रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। सोनू विश्नोई ने दो रजत, प्राप्त किए, मनीष बिश्नोई ने दो रजत, पवन घाट ने एक रजत, 19 वर्ष आयुवर्ग में प्रतियोगिता में महेंद्र चौधरी ने तीन स्वर्ण, एक रजत, हरीश प्रजापत ने एक स्वर्ण और 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। राहुल विश्नोई ने एक स्वर्ण पदक हासिल किया।



