Wednesday, April 24, 2024
Homeदेशसोनिया ने जीते 12.50 लाख रुपए, ऐसे दिए 10 सवालों के जवाब...

सोनिया ने जीते 12.50 लाख रुपए, ऐसे दिए 10 सवालों के जवाब…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन बिग बी द्वारा होस्ट किया गया प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन में रेवाड़ी की सोनिया यादव ने 12.50 लाख रुपए जीते। सोनिया का कहना है कि पिता ने कभी भाई की कमी को महसूस ही नहीं होने दिया। सोनिया की मां प्रकाश देवी ने टीवी पर कहा कि उन्हें अपनी बेटियों पर गर्व है। वहीं सोनिया यादव महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना चाहती हैं। सोनिया की मानें तो उन्हें कभी भी इस बात का अहसास नहीं हुआ कि वह हरियाणा से हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके माता पिता बहुत खुले विचारों के हैं।

शहर की विजय नगर कॉलोनी की रहने वाली सोनिया यादव चार बहनों में सबसे बड़ी हैं तथा केबीसी में जाने के लिए उनकी छोटी बहन अनामिका यादव ने प्रेरित किया था। अनामिका के कहने पर सोनिया केबीसी के एक के बाद एक ऑडिशन के राउंड पार करती चली गईं।

सोनिया से पूछे गए सवाल व जवाब

 

1. सवाल : बंदूक के ट्रिगर को आम भाषा में क्या कहा जाता है?

जवाब : घोड़ा

 

2. सवाल : कौन का व्यंजन एक नहीं दो अलग-अलग होते हैं?

जवाब : पूरी भाजी

 

3. सवाल : डेबिट या क्रेडिट कार्ड द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करते हुए किससे वेरिफाई करके लेन-देन को सत्यापित किया जाता है?

जवाब : सीवीवी

 

4. सवाल : फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार ने क्या बनाने के लिए सस्ती मशीन का इस्तेमाल किया था?

जवाब : सेनेटरी पैड्स

 

5. सवाल : इनमें से कौन सा पदार्थ केवल हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बनता है?

जवाब : पानी

 

6. सवाल : भारतीय एयरफोर्स का आदर्श वाक्य नभ:स्पर्शं दीपत किससे लिया गया है?

जवाब : भगवद् गीता

 

7. सवाल : मई 2018 में एचडी कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने से पहले कर्नाटक के सीएम कौन थे?

जवाब : बीएस येदियुरप्पा

 

8. सवाल : 2018 राष्ट्रमंडल खेल की किस प्रतिस्पर्था में स्वर्ण पदक के लिए दो भारतीय प्रतियोगी के बीच मैच हुआ था?

जवाब : वुमन सिंगल बैडमिंटन

 

9. सवाल : 2018 में भारत में जन्मे किस व्यक्ति को फील्ड मेडल (गणित के नॉबल प्राइज) से सम्मानित किया गया?

जवाब : अक्षय वेंकटेश

 

10. सवाल : इनमें से किस राज्य की राजधानी सबसे पूर्व में स्थित है?

जवाब : नगालैंड

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular