







बीकानेर Abhayindia.com बीते दिनों गुजरात में जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार एवं सरकार द्वारा असीमित रूप से जीएसटी अधिकारियों को अधिकार के विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने सरकार द्वारा जीएसटी अधिकारियों को असीमित अधिकार देने को व्यापारियों के अहित में माना।
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी अधिकारी अपने असीमित अधिकारों का उपयोग करते हुए व्यापारियों को टेक्सलेट भरना रिटर्न लेट वरना मिसमैच आदि अन्य कई असीमित अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए व्यापारियों को नोटिस जारी दे रहे हैं एवं उनको परेशान किया जा रहा है। इसके विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने कैट का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को दोपहर दो बजे तक बीकानेर के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों को एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान को बंद रखने का निवेदन किया।
बैठक की अध्यक्षता रमेश पुरोहित ने की। पुरोहित राजस्थान प्रदेश कैट के महासचिव भी है। बैठक में हेतराम गौड, अनिल कुमार सोनी (झूमर सा), वेदप्रकाश अग्रवाल, ईश्वरचंद बोथरा, मनोज सोलंकी, मक्खन लाल अग्रवाल, विपिन मुसरफ, सचिन भाटिया, सतीश पुरोहित, सुशील शर्मा, गोविंद सिंह कच्छावा आदि सदस्यों ने भाग लिया।



