Sunday, October 6, 2024
Hometrendingसीमा पार से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन मंगवाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

सीमा पार से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन मंगवाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर में छतरगढ थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीमा पार से अवैध मादक पदार्थ हेरोइन मंगवाने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। भारत-पाक सीमा पार से 2 किलो 100 ग्राम हेरोईन मंगवाने के संबंध में खाजूवाला थाना में अज्ञात आरोपीपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज था। आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के लिए न्यायालय के आदेश पर पांच दिन का रिमांड लिया गया है। कर 05 योम पीसी रिमाण्ड पर लिया गया ।

टीम का कार्य व भूमिका : महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्यारेलाल श्योरान व वृताधिकारी वृत खाजूवाला के निकट सुपरविजन में प्रकरण संख्या 242/2024 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना खाजूवाला में संदीप कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना छतरगढ मय थाना जाप्ता, बलवन्त कुमार उनि. थानाधिकारी खाजूवाला मय थाना जाप्ता व वृत कार्यालय खाजूवाला की पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पार से 02 किलो 100 ग्राम हेरोईन जरिये ड्रॉन मंगवाने वाले अज्ञात मुल्जिमान की तलाश के लिए अभियान चलाया।

ये छह आरोपी हुए गिरफ्तार
  1. बलदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह रायसिख उम्र 38 वर्ष निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का, पंजाब
  2. मस्तान सिंह पुत्र इंदर सिंह राय सिख उम्र 67 वर्ष निवासी चक 20 एफ.टी.पी फतेहपुर पुलिस थाना संगरिया जिला हनुमानगढ
  3. महेन्द्र सिंह पुत्र पुर्ण सिंह रायसिख उम्र 48 वर्ष निवासी मुहार खिवा पुलिस थाना फाजिल्का सदर जिला फाजिल्का, पंजाब
  4. अमरीक सिंह पुत्र प्रितम सिंह रायसिख उम्र 38 वर्ष निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब
  5. हरभजन सिंह पुत्र प्यार सिंह रायसिख उम्र 42 वर्ष निवासी जोदाबैनी पुलिस थाना जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब
  6. परगट सिंह पुत्र मस्तान सिंह राय सिख उम्र 28 वर्ष निवासी 20 एफ.टी.पी. फतेहपुर पुलिस थाना सगंरिया जिला हनुमानगढ
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
  1. संदीप कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना छतरगढ
  2. बलवंत कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना खाजुवाला
  3. श्रवण कुमार हेड कानि 257पीएस खाजुवाला
  4. सुनिल कुमार हैड कानि 41 वृत कार्यालय खाजुवाला
  5. महेन्द्र सिंह एचसी 139 पुलिस थाना छतरगढ
  6. सुनिल कुमार कानि 1105 पुलिस थाना छतरगढ
  7. कृष्णलाल कानि 1537 पुलिस थाना छतरगढ
  8. पंकज कानि 1020 पुलिस थाना छतरगढ
  9. संजय कानि 366 पुलिस थाना छतरगढ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular