Wednesday, April 24, 2024
Hometrendingश्याम मारू को पत्रकारिता और आशा शर्मा को साहित्य क्षेत्र में मिलेगा...

श्याम मारू को पत्रकारिता और आशा शर्मा को साहित्य क्षेत्र में मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना पुरस्कार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। शंभू-शेखर सकसेना सामाजिक विकास संस्थान की ओर से वर्ष 2018 के लिए 9वें राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को कर दी गई है। पुरस्कार समारोह 27 जनवरी को सायं छह बजे टाउन हॉल, बीकानेर में आयोजित होगा।

asha sharma
asha sharma

संस्थान की सचिव रेणु सकसेना ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में राज्य स्तरीय स्वर्गीय शंभूदयाल सकसेना साहित्य पुरस्कार के लिए डॉ. अखिलेश पालरिया की पुस्तक ‘डस्टबिन एवं अन्य कहानियां’ का चयन किया गया है। डॉ. पालरिया को पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

साहित्य क्षेत्र के विशिष्ट पुरस्कार के लिए बीकानेर की आशा शर्मा की पुस्तक ‘तस्वीर का दूसरा रुख’ का चयन किया गया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

संस्था सचिव सकसेना ने बताया कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर राज्य स्तरीय स्वर्गीय शेखर सकसेना पत्रकारिता पुरस्कार सीकर के विनोद सिंह चौहान को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र का विशिष्ट पुरस्कार बीकानेर के श्याम मारू को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2100 रुपए, चांदी का मैडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्था सचिव ने बताया कि पुरस्कार समारोह 27 जनवरी को सायं छह बजे टाउन हॉल, बीकानेर में आयोजित होगा।

आलाकमान ने मांगा जिलाध्यक्षों का रिपोर्ट कार्ड, कईयों पर गिरेगी गाज…

बीकानेर : सर्वे में खुलेगी बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा की पोल

लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों की लंबी कतार, सीटवार जानें, कहां-कितने ठोक रहे ताल…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular