Saturday, April 25, 2026
Hometrendingमैं जिला कलक्टर बोल रहा हूं...आपकी शिकायत का निदान हुआ क्या...?

मैं जिला कलक्टर बोल रहा हूं…आपकी शिकायत का निदान हुआ क्या…?

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने शुक्रवार को पवनपुरी कॉलोनी स्थित ऑफिस बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) के कॉरपोरेटिव ऑफिस सागर रोड पर संचालित कमांड सेंटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने देखा कि कमांड सेंटर में मंगलवार को कुल 321 शिकायतें दूरभाष के माध्यम से उपभोक्ताओं ने दर्ज करवा रखी थीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि सभी शिकायतों का निस्तारण हो गया क्या? इसके बाद जिला कलक्टर ने कम्प्यूटर पर बैठकर दर्ज शिकायतों में से तीन व्यक्तियों से मोबाईल पर बात कर शिकायत के निस्तारण सम्बन्धी जानकारी ली। गौतम ने मोबाईल पर सीधे ही उपभोक्ता से कहा कि मैं जिला कलक्टर बोल रहा हूं और आपने विद्युत सम्बन्धी शिकायत कल दर्ज कराई थी उसका निदान हो गया क्या? उपभोक्ता ने ठीक होने की हां भरी। यह कमांड सेंटर 24 घण्टे कार्यरत है तथा मोबाईल के माध्यम से टोल फ्री नम्बरों पर आम उपभोक्ता विद्युत सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवा सकता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनू भट्टाचार्य ने बताया कि वर्तमान में 110 मेगावाट बिजली की जरूरत है जो मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कमांड सेंटर में लगे स्क्रीन एलईडी पर विद्युत आपूर्ति की सम्पूर्ण सूचना रहती है और किसी तरह की कमी आने पर यहां पता चल जाए कि किस क्षेत्र में विद्युत की आपूर्ति बाधित हुई है अथवा कोई और तकनीकी खराबी हुई है। ऐसे में उपभोक्ता के फोन आने से पहले ही तत्काल ठीक करने की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने कहा कि जब एलईडी पर 33 केवी की विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी सम्पूर्ण सूचना डिस्प्ले हो रही है तो यह एक अतिरिक्त सुविधा भी विकसित की जा सकती है कि विद्युत खराब होने के बाद तत्काल ही कर्मचारी पहुंचकर उसे ठीक कर दे। 

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान जोधपुर विद्युत वितरण निगम के जोनल चीफ प्रेमजीत धोबी तथा कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शांतनू भट्टाचार्य को निर्देश दिए कि विद्युत छीजत रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, छीजत रूकने पर ही कम्पनी को बिजली का वास्तविक मूल्य मिल सकेगा और कंपनी उपभोक्ताओं को और अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा सकेगी। उन्होंने कहा कि हैरिटेज रूट पर जहां खुले तार है और खम्भे लगे हुए हैं वहां उन्हें हटाकर अण्डरग्राउण्ड विद्युत तार बिछाने का कार्य प्राथमिकता से करें। साथ ही पुराने शहर में जहां घरों की छतों के आसपास ही बिजली के तार है वहां से भी तत्काल तारों को हटाकर भूमिगत तार बिछाए जाएं। 

निर्माण कार्यों की दें सूचना 

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बीकेईएसएल के अधिकारी को निर्देश दिए कि कम्पनी अगले 45 दिन में होने वाले निर्माण कार्यों की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं जिनमें खंभे स्थानांतरित करना, ढीले तार की जगह अण्डरग्राउण्ड फिटिंग करना तथा ट्रांसफार्मर स्थापित करने जैसे कार्य शामिल है। इनकी सम्पूर्ण जानकारी जिला प्रशासन के पास हो जाने से कंपनी को प्रशासन सहित पुलिस, नगर निगम नगर विकास न्यास की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करवाया जा सके जिससे कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो सके।

राज्य स्तरीय शंभू-शेखर सकसेना साहित्य एवं पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा

श्याम मारू को पत्रकारिता और आशा शर्मा को साहित्य क्षेत्र में मिलेगा शंभू-शेखर सकसेना पुरस्कार

बीकानेर : सर्वे में खुलेगी बहुमंजिला इमारतों में सुरक्षा की पोल

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!