Thursday, June 4, 2026
Homeदेशशत्रुघ्न सिन्हा को झटका, 'रामायण' का अवैध विस्तार ध्वस्त

शत्रुघ्न सिन्हा को झटका, ‘रामायण’ का अवैध विस्तार ध्वस्त

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अभय इंडिया डेस्क.
मुंबई। मुंबई महानगर पालिका (बी.एम.सी.) ने सिने अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को तगड़ा झटका दे दिया। बीएमसी ने सिन्हा के जुहू इलाके में स्थित आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

एजेंसी सूत्रों से पता चला है कि बी.एम.सी. को सिन्हा के आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार की शिकायतें मिल रही थीं। इस कार्रवाई से पहले सिन्हा को नोटिस भी भेजा गया था। बी.एम.सी. अधिकारियों के अनुसार निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पाई थी। इसके आधार पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि जब यह कार्रवाई की गई थी तब सांसद सिन्हा घर में ही थे। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!