Hometrendingशाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का प्रांतस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त में, आवेदन 20...

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा का प्रांतस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त में, आवेदन 20 जुलाई तक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com समाज में प्रतिभाओं का सम्मान और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रांत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष गणेशदास सेवग ने बताया कि यह भव्य आयोजन पूरे राजस्थान के शाकद्वीपीय समाज के लिए प्रांतीय स्तर पर आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक जेठमल शर्मा ने बताया कि सत्र 2024-25 कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 (बोर्ड परीक्षा), स्नातक तथा स्नातकोत्तर, सरकारी सेवा में चयनित अभ्यर्थी, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा अन्य विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज की होनहार प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

महासभा के शिक्षा प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। महासभा के संगठन मंत्री जुगलकिशोर सेवग ने बताया कि जुलाई में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अगस्त माह में वृहद स्तर पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा, फिलहाल 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रांत स्तरीय इस समारोह में बीकानेर के साथ ही जयपुर, जोधपुर, अजमेर, नागौर, जैसलमेर, लाडनूं, रतनगढ़, श्रीडूंगरगढ़, श्रीकोलायत, नोखा, सरदारशहर से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

खबर का असर : कल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महीने बाद दुरूस्‍त हुआ सीवरेज चॉक, लोगों ने ली राहत की सांस

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular