Hometrendingएम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थी चयनित, प्रेरणा को...

एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विद्यार्थी चयनित, प्रेरणा को मिली शानदार रैंक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की प्रतिष्ठित प्री-मेडिकल व प्री-इंजीनियरिंग संस्थान सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को जारी किए गए एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के परिणामों में संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। संस्थान की होनहार छात्रा प्रेरणा ने अखिल भारतीय स्तर पर 922वीं रैंक हासिल कर संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दक्षा वर्मा, दीपाक्षी, कुदसू की जशोदा करीर, जाह्नवी, निकिता, अंकिता, गजल, दिशा दैया, खुशबू मोदी, संतोष, डिम्पल, शिखा मेघवाल, मनीषा सियाग, भावना कँवर और माया शामिल हैं। सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय संस्थान के बेहतरीन स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज और शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया है। यहाँ विधार्थियो को नीट के साथ रिस्क कवरिंग के लिए ऐसी परीक्षाओं के लिए भी मोटीवेशन दिया जाता है।

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक कैटेगरी वाइज कट-ऑफ के लिए आल इंडिया रैंक सामान्य श्रेणी में 21,648 ओबीसी 26,041, ईडब्ल्यूएस 21,638, एससी 27,532 और एसटी में 27,531 रही अर्थात इस रैंक तक के विधार्थियों को काऊन्सलिंग के लिए योग्‍य घोषित किया गया है। विगत वर्ष कट आफ आल इंडिया रैंक जनरल श्रेणी में 2257, ओबीसी श्रेणी में 4213, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4681, एससी श्रेणी में 11590 और एसटी श्रेणी में 23462 रही थी।

संपादकीय : “अभय इंडिया” स्‍थापना के 15वें वर्ष में प्रविष्‍ट, पाठकों के अटूट जुड़ाव से धराशायी हुई चुनौतियां

अभय इंडिया के 14 वर्ष : हर खबर के पीछे जनमन की धड़कन, हर शब्द में सच का एहसास

खबर का असर : कल्ला पेट्रोल पंप के पास एक महीने बाद दुरूस्‍त हुआ सीवरेज चॉक, लोगों ने ली राहत की सांस

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular