HometrendingRajasthan Weather : नौ जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी जिलों में रहेगा...

Rajasthan Weather : नौ जुलाई तक पूर्वी और पश्चिमी जिलों में रहेगा बारिश का जोर

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है तो कई जिलों में गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण पूर्वी झारखंड पर बना अवदाब (Depression) पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन आज दक्षिण-पूर्वी झारखंड व उत्तरी उड़ीसा के आसपास पहुंच गया है। इसके आगामी 24 घंटों में दक्षिणी झारखंड, उत्तरी उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। उपरोक्त के असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की- मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 6 से 9 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 7-8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular