Thursday, May 14, 2026
HometrendingEDMC में हंगामा, महिला पार्षदों के बीच चली चप्पल, देखें वीडियो

EDMC में हंगामा, महिला पार्षदों के बीच चली चप्पल, देखें वीडियो

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी बीच निगम फंड को लेकर जारी लड़ाई में जूते चप्पल चलने तक की नौबत आ गई। पूर्व दिल्ली नगर निगम में भाजपा और आप पार्टी के पार्षदों के बीच जबरदस्त नोंकझोक हुई धक्का मुक्की के दौरान कुछ महिला पार्षदों ने अपनी चप्पल तक निकाल ली।

निगम के अन्दर का विडियो भी सामने आया है जिसमे महिला पार्षद चप्पल हाथ में लिए दिखाई दे रही है। भीड़ भाड़ में चप्पल से मारने का प्रयास भी किया जो कि वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है।

 

दरअसल सोमवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सदन कि बैठक थी, जिसमे आप के पार्षदों ने किसान आंदोलन के दौरान मारे किसानों को श्रद्धांजलि देने कि मांग की थी, इसी बीच बीजेपी के पार्षद दिल्ली सरकार पर 13000 करोड़ रुपए बकाया फंड की मांग का पोस्टर सदन में लेहरानी लगे।

इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भी 2500 करोड़ के घोटले वाले पोस्टर लहराए, जिसके बाद दोनों पार्टियों के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।  बाद में कुछ पार्षदों ने जूते चप्पल निकाल लिए। इस हंगामे के बाद आप की दो महिला पार्षदों को 15 दिन के निलंबित कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस लेकर भी बीजेपी शासित निगम पर निशाना साधा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!