Hometrendingइन्दिरा गांधी नहर तथा सरहिंद फीडर की शीघ्र होगी रिलाइनिंग, पंजाब के...

इन्दिरा गांधी नहर तथा सरहिंद फीडर की शीघ्र होगी रिलाइनिंग, पंजाब के सीएम ने राजस्‍थान के सीएम गहलोत को दिया आश्वासन

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में पंजाब के बूढ़ानाला से आने वाले गंदे जल के निस्तारण एवं इन्दिरा गांधी नहर परियोजना तथा सरहिंद फीडर की रिलाइनिंग के संबंध में बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वस्त किया है कि गंदे जल के निस्तारण का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा एवं अगली नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी फीडर की आरडी 555 (राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर) एवं बीकानेर कैनाल की आरडी 368 (राजस्थान-पंजाब बॉर्डर) पर रियल टाइम वॉटर क्वालिटी मॉनिटिरिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। इससे पानी की गुणवत्ता की रियल टाइम मॉनिटिरिंग हो सकेगी। राजस्थान सरकार द्वारा पिछले 3 साल में नहरबंदी के दौरान इन्दिरा गांधी नहर के करीब 106 किलोमीटर रिलाइनिंग का ऐतिहासिक काम किया जा चुका है। इससे पानी की गुणवत्ता एवं मात्रा में सुधार आया है एवं आखिरी छोर तक पानी पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular