Friday, April 24, 2026
Homeदेशराज्यसभा के चेहरे : कोई रिवाल्वर, महंगी कार तो कोई हैं गहनों...

राज्यसभा के चेहरे : कोई रिवाल्वर, महंगी कार तो कोई हैं गहनों का शौकीन

AdAdAdAdAdAdAd

पटना (अभय इंडिया न्यूज)। बिहार की छह राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों के शौक निराले हैं। कोई रिवाल्वर और महंगी कार का शौकीन है तो किसी को गहने-जेवरात बहुत पसंद है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से रविशंकर प्रसाद, जनता दल (यू) से वशिष्ठ नारायण सिंह, महेंद्र, राजद से अशफाक करीम, मनोज झा तथा कांग्रेस से अखिलेश प्रसाद सिंह उम्मीदवार हैं। जितनी सीटें हैं उतने ही उम्मीदवार है लिहाजा ये सभी निर्विरोध निर्वाचित हो जायेंगे। ये सभी अलग-अलग शौक रखते हैं।

जनता दल यू के प्रत्याशी एवं उद्योगपति महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के पास चार हजार करोड़ रुपये की चल संपत्ति तथा 29.10 करोड़ की अचल संपत्ति है। हथियारों के शौकीन किंग के पास रिवॉल्वर, राइफल और बंदूक भी हैं। दिल्ली के बैंकों में उनके 1300 करोड़ रुपए, जबकि मुंबई के बैंकों में नौ सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। राजद के राज्यसभा प्रत्याशी अशफाक करीम के पास चल संपत्ति के नाम पर छह करोड़ रुपये तथा अचल संपत्ति के नाम पर 23.3 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास फॉच्र्यूनर और एसेंट हुंडई कार है। करीम डबल बैरल बंदूक और रिवॉल्वर के भी शौकीन हैं।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. मनोज झा के पास महज 75 लाख की संपत्ति है। इसमें 24.16 लाख की चल और 50.79 लाख की अचल संपत्ति है। इनके खिलाफ एक मामला भी दर्ज है। झा के पास इंडिका और सूमो, दो गाडिय़ां हैं। भाजपा के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पास 17.71 करोड़ की चल और 3.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। तीन महंगी कारें है। इनमें फॉच्र्यूनर, होंडा एकॉर्ड व स्कॉर्पियो शामिल हैं। प्रत्याशी वशिष्ठ नारायण सिंह के पास करीब दो करोड़ की संपत्ति है। इनमें 11.62 लाख की चल तथा 1.74 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी अखिलेश प्रसाद सिंह के पास लगभग 20 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिसमें 16.55 करोड़ की अचल और 3.27 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। अखिलेश गहनों के शौकीन हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!