Saturday, June 6, 2026
HometrendingRajasthan Weather : 3 नवम्‍बर से कई संभागों में थंडरस्‍ट्राॅम का अलर्ट,...

Rajasthan Weather : 3 नवम्‍बर से कई संभागों में थंडरस्‍ट्राॅम का अलर्ट, पारा तेजी से गिरेगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com  राजस्‍थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्‍टूबर से तीन नवम्‍बर तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। विभाग ने 3 नवंबर को प्रदेश के 28 जिलों में थंडर मेघगर्जन और थंडरस्‍ट्राॅम वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 3 से 4 नवंबर को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 7 से 13 नवंबर के बीच राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्‍यत: शुष्क रहने और इस दौरान कहीं कहीं सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री नीचे रहने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 24 अक्‍टूबर से 30 अक्‍टूबर के दौरान प्रदेश में औसत यानि सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार देर रात से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर गुरुवार को दिनभर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई जगह हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक 10 एमएम बारिश सिरोही के माउंट आबू में दर्ज की गई है। राजस्थान में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 32.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान पाली (जवाई बाँध) में 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!