Hometrendingराजस्थान : मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी, धमकी देने...

राजस्थान : मुख्यमंत्री निवास को बम से उड़ाने की धमकी, धमकी देने वाला गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर। जयपुर स्थित सीएम हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस तरह का एक फोन आज सवेरे पुलिस कंट्रोल रुम को किया गया।

पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी और पूरे शहर की पुलिस इस मामले में जुट गई। चंद ही मिनटों में धमकी देने वाले को भी धर लिया गया। अब उससे पुलिस अफसर पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने जमवारामगढ़ के पापड़ गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कानोता थाना पुलिस ने पापड़ गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। अब आरोपी को विधायकपुरी थाना पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम लोकेश बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक युवक द्वारा धमकी देने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!