Hometrendingराजस्थान में आज मिले 220 नए कोरोना पॉजिटिव, 5 की हुई मौत

राजस्थान में आज मिले 220 नए कोरोना पॉजिटिव, 5 की हुई मौत

जयपुर। प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में शुक्रवार सुबह 143 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई। आज सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक अलवर में 86, पाली जिले में 35, बीकानेर में 28, जयपुर में 22, अजमेर में 10, भरतपुर में 9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनूं 5, गंगानगर 4, सवाईमाधोपुर में 3, चितौड़गढ़ में 2, बूंदी में  01 झालावाड़ में 01 और टोंक में 01 संक्रमित मरीज मिला।

संक्रमित मरीजों के अलावा सवाईमाधोपुर, भरतपुर, अजमेर में 1-1 और बीकानेर में दो संक्रमित मरीज की मौत हुई । प्रदेश में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 22 हजार 783 हो गया जबकि 496 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है । प्रवासी संक्रमित मरीजों की बात करें तो प्रवासी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5833 हो गया है।

राजस्थान में अब-तक 9,87,272 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। जिनमें से 9,60,369 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 4,225 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

राजस्थान में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों पर नजर डाले तो 17,140 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके है जिनमें से 16,782 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। आज सुबह 70 मरीज कोरोना से ठीक हो गए और उन्हें  अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!