Sunday, April 20, 2025
Homeबीकानेरराजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के पुरस्कार घोषित

राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के पुरस्कार घोषित

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के 2017-18 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा अकादमी अध्यक्ष डॉ. इन्दुशेखर तत्पुरुष द्वारा कर दी गई है। अकादमी अध्यक्ष ने घोषित पुरस्कारों की जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी का इस वर्ष का सर्वोच्च मीरा पुरस्कार राशि 75 हजार रुपए दीप्ति कुलश्रेष्ठ, जोधपुर को उनकी काव्यकृति ‘अंधे मोड़ से आगे’ पर घोषित किया गया है।

अकादमी का कविता विधा का सुधीन्द्र पुरस्कार डॉ. पद्मजा शर्मा, जोधपुर को उनकी काव्य कृति ‘मैं बोलूंगी’, कथा-उपन्यास विधा का डॉ. रांगेय राघव पुरस्कार हरदान हर्ष, जयपुर को उनकी कृति ‘मीरां’, नाटक विधा का देवीलाल सामर पुरस्कार रमेश खत्री, जयपुर को उनकी कृति ‘मोको कहा ढूंढे रे बंदे’, आलोचना विधा का देवराज उपाध्याय पुरस्कार लहरीराम मीणा, दिल्ली को उनकी कृति ‘साहित्य का रंग चिंतन’ विविध विधाओं का कन्हैयालाल सहल पुरस्कार हरदर्शन सहगल, बीकानेर को उनकी कृति ‘डगर-डगर पर मगर’ तथा बाल साहित्य का शम्भूदयाल सक्सेना पुरस्कार गोविन्द भारद्वाज, अजमेर को उनकी कृति ‘बिल्ली मौसी बड़ी सयानी’ पर घोषित किया गया है।

ये सभी पुरस्कार 31-31 हजार रुपए के हैं। सुमनेश जोशी (प्रथम प्रकाशित कृति) पुरस्कार देशवर्धन सिंह, अजमेर को उनकी कृति मनन पर घोषित किया गया है। अकादमी सचिव डॉ. विनीत गोधल ने बताया कि उक्त समस्त पुरस्कार 18 मार्च, 2018 को उदयपुर में अकादमी के वार्षिक सम्मान समारोह 2018 के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular