Hometrendingराजस्‍थान : मिशन-2023 के लिए RSS अलर्ट मोड पर, भागवत 2 को...

राजस्‍थान : मिशन-2023 के लिए RSS अलर्ट मोड पर, भागवत 2 को आएंगे, सर्वे को लेकर…

जयपुर Abhayindia.com राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत 2 जुलाई को राजस्‍थान आ रहे हैं। उनके इस दौरे को 2023 में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में भी देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सर संघचालक भागवत करीब सात दिन तक प्रदेश में कैंप करेंगे। इस दौरान जयपुर, झुंझुनूं व चूरू सहित कई जिलों में प्रवास का भी कार्यक्रम भी बन रहा है। भागवत के दौरे के दौरान भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित संघ और भाजपा के कई नेता भी उनसे मुलाकात करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघ आगामी चुनावों को देखते हुए ग्राउंड लेवल पर सर्वे करने जा रहा है। इसके अंतर्गत क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला, तहसील, नगर, खण्ड, मण्डल, गांव और शाखा स्‍तर पर सर्वे कर आमजन से पॉलिटिकल फीडबैक जुटाएगा।  इसके अलावा संघ से जुड़े करीब 200 संघठनों का भी फीडबैक लिया जाएगा। संघ की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक 7 से 9 जुलाई तक झुंझुनूं में होने जा रही है। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक हिस्सा लेने राजस्थान आएंगे।

संपादकीय : “अभय इंडिया” की स्‍थापना का बेमिसाल एक दशक, निष्‍पक्ष पत्रकारिता के बूते किया 11वें वर्ष में प्रवेश…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular