Hometrendingबीकानेर में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली पर उठ रहे सवाल

बीकानेर में सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली पर उठ रहे सवाल

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना आपदा के संकटकाल का सामना कर रहे गरीबों, असहायों और जरूरमंदों को राहत देने के लिये राज्य सरकार सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के जरिये सस्ता अनाज मुहैया करवा रही है, मगर बीकानेर में जिले में डीएसओ की नाकामी के कारण मनमानी पर उतरे राशन डिपो होल्डर जरूरमंदों को भटका रहे है।

जिले में यह हालात शहरी इलाकों में नहीं गांवों में कायम है जहां डिपो होल्डर धांधलेबाजी कर जरूरमंदों के गेंहू और राशन की कालाबाजारी कर रहे है। सरकारी राशन वितरण प्रणाली में बह रही भ्रष्टाचार की इस बयार में जिलेभर के अस्सी फिसदी डिपो होल्डर शामिल है।

हैरानी की बात यह है कि जिला रसद अधिकारी समेत प्रर्वतन निरीक्षकों को राशन डिपो होल्डरों सारी कारस्तानिया पुख्ता तौर पर पता होने के बावजूद निरोधात्मक कार्यवाही नहीं कर रहे है।

जानकारी के अनुसार शहरी इलाके में ज्यादात्तर डिपो होल्डर मर्जी आये जब डिपों खोलते है,मर्जी आये जब ताला लगाकर चले जाते है। कई इलाकों के डिपो होल्डर तो दो-दो दिनों तक डिपों नहीं खोलते और पीछे से राशन नहीं आने का बहाना बना कर उपभोक्ताओं को भटकता रहते है। कई डिपो होल्डरों की बेईमानी का आलम यह है कि राशन का गेंहू आटा चक्की वालों को सप्लाई कर कागजी भरपाई कर लेते है। ऐसे दर्जनो डिपो होल्डरों की शिकायतें जिला रसद कार्यालय में लंबित है, जिला कलक्टर और जन प्रतिनिधियों की जन सुनवाई में भी सबसे ज्यादा शिकायतें डिपो होल्डरों की मिलती है।

इधर, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर बीकानेर में डिपो होल्डरों के खिलाफ कार्यवाही में नाकाम बने बैठे है। हांलाकि उनका कहना है कि अनियमितता और भ्रष्टाचार करने वालें डिपों होल्डरों के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस केस दर्ज करवाये गये है, इसके अलावा कई डिपों होल्डरों के लाईसेंस निलम्बित भी किये गये है। लेकिन हकीकत यह है डीएसओ की ओर से जिले भर गिने चुने राशन डिपों होल्डरों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराने और लाईसेंस निलम्बित करने की कार्यवाही की गई है। जबकि हकीकत यह है कि जिले भर में ऐसे कई प्रभावशाली डिपों होल्डर है जिनके खिलाफ गंभीर शिकायतों के बावजूद डीएसओ की ओर से कार्यवाही नहीं की गई है।

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

बीकानेर में कोरोना : सिस्‍टम को अब कमर और कसनी होगी, ऐसे बन रहे हैं चिंताजनक हालात…

 

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!