Tuesday, April 22, 2025
Hometrendingजयपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर कही ये बड़ी...

जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता ने सोचसमझकर के ही वोट दिया होगा। ऐसी उम्मीद है जनता ने सही निर्णय लिया होगा। क्या समाजवादी पार्टी से कांग्रेस गठबंधन करेगी इस सवाल पर प्रियंका ने गठबंधन की सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर दौरे पर पहुंची। इस दौरान सांगानेर एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा जो परिस्थितियां बनेंगी उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। पहले चुनाव के नतीजे आ जाएं। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। क्या कांग्रेस राजस्थान में विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी। इस सवाल पर भी प्रियंका गांधी ने इतना ही कहा कि यह भविष्य का सवाल है। राजस्थान की गहलोत सरकार के बजट को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने बजट नहीं देखा है। मैं यूपी चुनाव में व्यस्त रही हूं। इसलिए उस पर कुछ कह नहीं पाऊंगी। अशोक गहलोत से ही इस बारे में पूछना चाहिए।

इससे पहले प्रियंका गांधी दोपहर 1:50 बजे की फ्लाइट से सांगानेर एयरपोर्ट पहुंची। उनके साथ बीसीसीआई उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका को रिसीव करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, गुजरात प्रभारी रघु शर्मा भी पहुंचे। जहां से प्रियंका मुख्यमंत्री निवास गई।

बताया जा रहा है कि जयपुर में राज विलास पैलेस होटल में एक एनजीओ से जुड़े निजी कार्यक्रम में प्रियंका गांधी आज शाम को हिस्सा लेंगी। मंगलवार सुबह 8.30 बजे की फ्लाइट से उनका वापस लखनऊ लौटने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में संगठन की गतिविधियों और गुजरात प्रभारी डॉ रघु शर्मा ने गुजरात में कांग्रेस के चुनावी तैयारियों पर जानकारी दी है।

राजस्‍थान में शिक्षकों के तबादलों की नई नीति तैयार, अब मंजूरी का इंतजार…!

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular