Saturday, April 25, 2026
Hometrendingजेईई मैन में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जेईई मैन में सिंथेसिस के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सिंथेसिस के जेईई डिवीज़न के हैड पंकज मेंहदीरता के अनुसार जेईई मैंस के द्वितीय चरण की परीक्षा सीबीटी मोड में अप्रेल महीने में आयोजित हुई थी। कल घोषित परिणाम में इंस्टिट्यूट के 30 विद्यार्थियों ने 95 से अधिक पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किए है। जिनमें जांगलू के रोबिन मंडा ने 99.538 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त किए है। इनके पिता मुन्नीराम किसान और माता बिरमा गृहणी है।

इसी प्रकार हर्षवर्धन सिंह पंवार ने 99.268, नैतिक चौधरी 99.161, जयश्री सियाग 98.704, मानस आहूजा 98.621, विवान चुघ 98.312, धरांश राजपूरोहित 97.756, अशोक सींवर 97.673, जयदीप सोनी 97.505, प्रियांशी भांभू 97.318, हर्षित 97.102 और मधुसूदन स्वामी ने 97.045 पर्सेन्टाइल अंक प्राप्त किए है।

इसी क्रम में बारहवीं के साथ शैलेष विक्रम बीठू ने 98.106, गोस्वामी ने 97.753, आयूष मितल ने 97.563, समीर मोहता ने 97.451 और दीवाकर पुरोहित ने 97.379 पर्सेन्टाइल प्राप्त किये हैं। विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय अपने पेरेंट्स, सिंथेसिस के गुरूजनों और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। सभी गुरूजनों ने बच्चों को जेईई एडवांस के लिए कठोर परिश्रम की सलाह दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!