







बीकानेर Abhayindia.com दुजारी गली बिनानी चौक के शिव हनुमान मंदिर में लगातार 46 वर्षों से नृसिंह महोत्सव पर मेले का आयोजन हो रहा है। इस क्रम में बाल सखा मंडल की ओर से इस वर्ष भी तैयारियां तेज कर दी गई है। बाल सखा मंडल के अनिल पुरोहित ने बताया कि दुजारी गली में नृसिंह महोत्सव का आयोजन 5 दिवसीय होता है जिसमें नृसिंह भगवान का प्रतिदिन अभिषेक होता है। नृसिंह जयंती पर 1500 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जाता है तथा भक्तों को वितरण किया जाता है।
पुरोहित ने बताया कि इस बार नृसिंह भगवान के स्वरूप को सोने के वर्गों कमल जोशी के नेतृत्व में सजाया गया है और मेले की तैयारियां चल रही है। मंदिर सहित पूरे मोहल्ले को भगवा फरियो और प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत की सेना को शक्ति और उनकी रक्षा के लिए मंदिर में शिव रुद्र अभिषेक और सामूहिक हनुमान चालीसा तथा 11 मई को नृसिंह भगवान का अभिषेक किया जाएगा।



