Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर शहर के 26 ई-मित्र केंद्र संचालकों के विरुद्ध लगाया जुर्माना 

बीकानेर शहर के 26 ई-मित्र केंद्र संचालकों के विरुद्ध लगाया जुर्माना 

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने, नवीनतम रेट लिस्ट नहीं लगाने सहित विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए प्रोग्रामर विक्रम स्वरूप जाखड़, सहायक प्रोग्रामर मोहम्मद सलीम, भंवरलाल व्यास, जयप्रकाश राणा एवं दीनदयाल मेघवाल ने शहर के 51 ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 26 ई-मित्र केन्द्रों पर पेनल्टी लगाई गई।

इनमें एक ई- मित्र बालाजी ई-मित्र केन्द्र, पवनपुरी को 7 दिवस के लिए अस्थाई रूप से बंद किया। इसी प्रकार 26 ई-मित्र केंद्रों के विरुद्ध कुल 12 हजार 900 रूपये की पेनेल्टी लगाई गई। इसी प्रकार ई-मित्र केंद्रों को को-ब्रांडेड बैनर एवं रेटलिस्ट लगाने, ई-मित्र धारकों को आई-कार्ड पहनने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी सरकारी योजना में आवेदक की सही सूचना पोर्टल पर फीड की जाए एवं उनके ही मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी ही फीड किये जाएं, जिससे आवेदक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!