Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में एक और जंबो तबादला सूची की तैयारी, चार माह में...

राजस्‍थान में एक और जंबो तबादला सूची की तैयारी, चार माह में बदल गए चार सौ अफसर…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार की ओर से देर रात 239 आरएएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी करने के बाद अब एक और तबादला सूची जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अबकी बार आईपीएस अधिकारियों की जंबो सूची आने वाली है। इसे लेकर सीएम स्‍तर पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा कुछ आरएएस अधिकारियों के भी तबादले और हो सकते हें।

आपको बता दें कि इस साल जनवरी से लेकर अब तक गहलोत सरकार ने 21 तबादला सूचियां जारी कर दी है। इसके जरिए अब तक 410 अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इनमें 136 आईएएस, 28 आईपीएस और 246 आरएएस अधिकारी हैं। कल देर रात आई तबादला सूची में भी गहलोत सरकार ने विधायकों और मंत्रियों की राय को अहमियत दी है। उनकी डिजायर पर तबादले किए गए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!